Breaking News

बलरामपुर@ मिलावटी मदिरा पर आबकारी की कार्रवाई, 11.6 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,18 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी श्री शशांक शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अन्य प्रांत की मिलावटी मदिरा के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी क्रम में जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ते ने चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरियाडीह में कार्रवाई की। टीम ने 29 वर्षीय आरोपी अरविन्द कुमार, पिता रामचंद्र प्रसाद, के कब्जे से झारखंड राज्य में विक्रय हेतु निर्मित 11.6 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया।
मौके से मिलावट के लिए धोकर रखी गई 51 खाली शीशियाँ और शीशियों को सील पैक करने के लिए 560 ढक्कन भी बरामद किए गए। इससे स्पष्ट है कि आरोपी दूसरे राज्य की मदिरा में मिलावट कर उसे दोबारा पैक करने की तैयारी में था। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)(क),34(2),36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार चंद्रा कर रहे हैं। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक चन्द्रदीप भगत और अभिषेक राजवाड़े, मुख्य आरक्षक श्री धर्मजीत राम शर्मा,आरक्षक श्री शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध और मिलावटी मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर जिले में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

Share आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन को श्रेष्ठ बनाने की आवश्यकता : चिंतामणि महाराज -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अक्टूबर …

Leave a Reply