-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के सेकंड राउंड में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद बलसेड़ी ने टाईब्रेकर में जीत दर्ज की। वहीं,कोटया और सरगुजा इलेवन ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया।
पहला मुकाबला शंकरगढ़ और कपसरा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतर तालमेल के साथ गोल करने के प्रयास किए,लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद टाईब्रेकर में बलसेड़ी की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरे मुकाबले में कोटया और धर्मयोगी की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। दूसरे हाफ में कोटया ने अंतिम समय में एक और गोल दागकर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया। तीसरे मैच में सरगुजा इलेवन ने अंबिकापुर यूनाइटेड को 1-0 से हराया। पहले हाफ में सरगुजा इलेवन ने गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और सरगुजा इलेवन ने जीत हासिल की।
आज खेले जाएंगे दो मुकाबले : प्रतियोगिता में 19 अक्टूबर को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला ट्राइबल टाइगर ए और बलसेड़ी के बीच होगा, जबकि दूसरे मैच में जशपुर और परसोड़ी की टीमें आमने-सामने होंगी। मैचों के दौरान निर्णायक ललित किशोर,अमरदेव,आयुष, शिव,विकास टोप्पो और रामबहादुर लांबा मौजूद रहे। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिलानंद, विनोद पैकरा और मंगल भी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur