Breaking News

ग्वालियर@ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला…15 मौतें, 26 घायल

Share


शीतला माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे,9 अफसर सस्पेंड

ग्वालियर,18 अक्टूबर 2026। ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं। हादसा चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे थे। तभी चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा ट्रक करीब 90 डिग्री के ढलान पर बेकाबू हो गया। ड्राइवर गूगल मैप की मदद से ट्रक चला रहा था। ढलान पर ट्रक पुलिस चेकपोस्ट तोड़ते हुए लोगों को कुचलकर मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। इससे मंदिर की दीवार ढह गई। कई लोग मलबे में दब गए। घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। सरकार ने सिटी एसपी को हटा दिया है। 8 अफसर-पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है। इनमें चार टीआई हैं। हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक की बहन ने कहा- हम पांच लोग दर्शन करने आए थे। एक बार दर्शन के बाद चार लोग दोबारा दर्शन करने जाने लगे। भाई बोला कि मैं गेट पर ही रहूंगा। तुम लोग दर्शन कर आओ, तभी ट्रक आया और घटना हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक दिव्यांश की मां का आरोप है कि उनकी बेटी ढूंढने के लिए गई, लेकिन पुलिस वालों ने जाने नहीं दिया। ग्वालियर सिटी एसपी रवि भदौरिया ने कहा…ट्रक के ड्राइवर और मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। ड्राइवर नशे में थे या नहीं, उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह ट्रक डबरा मंडी से धान लेकर आ रहा था। दो ट्रक एक साथ आ रहे थे। इस रूट पर कभी भारी वाहन नहीं आते थे।
राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया द.ुख
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु,उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबर दिल तोड़ने वाली है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सप्तमी पर शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर आधी रात बाद काल बनकर टूटा तेज रफ्तार ट्रक चीनौर रोड की ढलान पर अनियंत्रित होकर पुलिस के स्टॉपर तोड़ता हुआ श्रद्धालुओं, दुकानों और मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया। टक्कर से दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 29 लोग घायल हैं। इनमें सात की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

Share आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन को श्रेष्ठ बनाने की आवश्यकता : चिंतामणि महाराज -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अक्टूबर …

Leave a Reply