-संवाददाता-
लखनपुर,17 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात वार्ड क्रमांक 2 में गणेश प्रसाद जलतारे के घर को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर से 5 बकरे-बकरियों की चोरी कर ली गई। एक दिन पहले ही मेन रोड पर खड़े ट्रक से 300 लीटर डीजल की चोरी हो चुकी थी। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोग पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लखनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई है। पीडि़त परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। नगरवासी मांग कर रहे हैं कि पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाए और चोरों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur