Breaking News

चरचा/कोरिया@ पत्नी दावेदार,अजीत का एकजुटता संदेश!

Share

  • पत्नी खुद दावेदार,अजीत लकड़ा का संदेश-‘टिकट एक को, लेकिन सब साथ रहेंगे!’
  • अजीत लकड़ा की पोस्ट से सियासी सवालः पत्नी भी दावेदार,फिर सबको साथ रखने का भरोसा कितना?
  • ‘दावेदार पांच,टिकट एक’—अजीत लकड़ा की पोस्ट चर्चा में,पत्नी भी टिकट की दौड़ में…
  • टिकट की दावेदारी पत्नी की, एकजुटता का संदेश अजीत लकड़ा का—असली परीक्षा टिकट के बाद!


-संवाददाता-
चरचा/कोरिया,17 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
शिवपुर-चरचा नगर पालिका में कांग्रेस के प्रत्याशी चयन को लेकर जारी रस्साकशी के बीच पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक चर्चा को एक नया विषय दे दिया है, अजीत लकड़ा ने फेसबुक पर लिखा की दावेदार पाँच, टिकट एक को मिलेगा,लेकिन सब साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद। पोस्ट के साथ पांच महिलाओं की तस्वीर भी साझा की गई है,पहली नजर में यह संदेश पार्टी के भीतर एकजुटता बनाए रखने और टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं को चुनाव के दौरान साथ रहने का संकेत देता है,लेकिन इस संदेश के साथ एक बड़ा सवाल भी जुड़ा है की क्या टिकट की घोषणा के बाद भी कांग्रेस के सभी दावेदार और उनके समर्थक वास्तव में एकजुट रहेंगे? नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा है, लेकिन अधिकृत टिकट अंततः किसी एक को ही मिलना है, टिकट मिलने से पहले सभी दावेदारों का पार्टी के प्रति भरोसा जताना और टिकट नहीं मिलने के बाद भी उसी भावना के साथ संगठन के साथ खड़े रहना—दो अलग-अलग परिस्थितियां हैं,इसलिए सोशल मीडिया पर एकजुटता का संदेश देना जितना आसान है, उसे चुनावी मैदान में व्यवहार में उतारना उतनी ही बड़ी चुनौती है,शिवपुर-चरचा की पिछली चुनावी राजनीति को लेकर भी यही सवाल उठता रहा है कि क्या कांग्रेस अपने आंतरिक मतभेदों से पूरी तरह उबर पाई है? स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में पार्टी के भीतर की असहमति और अलग-अलग गुटों की भूमिका को चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जाता है,हालांकि पिछले चुनाव में कांग्रेस की स्थिति के पीछे किसी एक कारण को जिम्मेदार ठहराने के लिए ठोस तथ्यों की जरूरत होगी,लेकिन इतना स्पष्ट है कि किसी भी दल के लिए आपसी समन्वय चुनावी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, अजीत लकड़ा की पोस्ट को पार्टी के भीतर शांति और एकजुटता बनाए रखने की अपील के रूप में देखा जा सकता है,लेकिन अब निगाह इस बात पर रहेगी कि टिकट घोषित होने के बाद यह संदेश कितनी मजबूती से जमीन पर दिखाई देता है,क्या टिकट से वंचित दावेदार अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे? क्या उनके समर्थक भी उसी तरह साथ खड़े होंगे? और क्या पुराने मतभेद चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच पीछे छूट पाएंगे? क्योंकि एकजुटता का संदेश देना और वास्तव में एकजुट रहना—दोनों में बड़ा अंतर है,कांग्रेस के लिए असली परीक्षा फेसबुक पोस्ट के शब्दों से आगे,टिकट की घोषणा के बाद शुरू होगी,पार्टी के सभी दावेदार यदि अधिकृत प्रत्याशी के साथ खड़े रहते हैं,तो एकजुटता का यह संदेश व्यवहार में भी दिखाई देगा,लेकिन यदि टिकट के बाद असंतोष सामने आता है,तो यही पोस्ट राजनीतिक चर्चाओं में फिर सवालों के घेरे में आ सकती है।
एकजुटता की अपील के बीच अजीत लकड़ा की अपनी पत्नी भी दावेदार
अजीत लकड़ा की फेसबुक पोस्ट इसलिए भी चर्चा का विषय है,क्योंकि टिकट की दौड़ में उनकी पत्नी का नाम भी दावेदार के रूप में सामने आ रहा है,ऐसे में उनका यह कहना कि दावेदार पांच,टिकट एक को मिलेगा,लेकिन सब साथ रहेंगे अपने आप में कई राजनीतिक सवाल खड़े करता है,क्या यह संदेश सभी दावेदारों को साथ लेकर चलने की ईमानदार अपील है,या टिकट की घोषणा से पहले संभावित असंतोष को साधने की कोशिश? फिलहाल पोस्ट के पीछे की मंशा को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा,लेकिन इतना जरूर है कि जब पोस्ट लिखने वाले की पत्नी स्वयं दावेदारी की दौड़ में हों,तब एकजुटता का यह संदेश और भी महत्वपूर्ण हो जाता है,सवाल यह भी है कि यदि टिकट अजीत लकड़ा की पत्नी को नहीं मिलता,तो क्या वे और उनके समर्थक उसी मजबूती से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के साथ खड़े रहेंगे? और यदि टिकट उनकी पत्नी को मिलता है,तो क्या बाकी दावेदार भी बिना किसी असंतोष के उनके पक्ष में चुनावी मैदान में उतरेंगे? एकजुटता की असली परीक्षा पोस्ट पर लिखे शब्दों से नहीं, टिकट घोषित होने के बाद के राजनीतिक व्यवहार से होगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सुर-संगीत संघ ने किशोर कुमार को दी सुरमयी श्रद्धांजलि

Share नए युवा कलाकारों को अवसर देना संस्था की सराहनीय पहल : मंजूषा भगत-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अक्टूबर …

Leave a Reply