नई दिल्ली,17 अक्टूबर 2026। दिपके को शनिवार को सशर्त जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्होंने दोबारा शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए। दीपके को शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित लेहरा दो तिरंगा प्रदर्शन में शामिल होने जाते समय हिरासत में लिया गया था। शनिवार सुबह उन्हें 10 अक्टूबर को भरे गए शांति बॉन्ड की शर्तों के कथित उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद सीपीआई नेता एनी राजा ने कहा,‘हमने अतिरिक्त डीसीपी को इन सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया है। हमने उनसे यह भी मांग की कि वे दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात का समय दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात का समय दिला दिया जाएगा। इसी आश्वासन के आधार पर हम आज अपना प्रदर्शन समाप्त कर रहे हैं। लेकिन अगर उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया,तो हम फिर वापस आएंगे। ‘
महिला संगठनों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला : ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, क्रांतिकारी युवा संगठन और अन्य संगठनों ने दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे।
सरकार ने पोर्टल बनाया, जुलाई में हुए प्रदर्शन से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकेंगे
गृह मंत्रालय के मुताबिक,सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2026 में जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर हुई हिंसा से जुड़ी घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच के लिए हाई पावर्ड इंक्वायरी कमेटी का गठन किया था। प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए हाई पावर्ड इंक्वायरी कमेटी ने एक पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल को इस तरह तैयार किया गया है कि संवेदनशील मामलों में प्रभावित लोगों की पहचान गोपनीय रखी जा सके और उनकी इच्छा के अनुसार पहचान सार्वजनिक न हो। प्रभावित लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे पोर्टल पर जाकर तय फॉर्मेट के अनुसार अपनी शिकायतें या प्रतिनिधित्व अपलोड करें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur