Breaking News

सूरजपुर@सुव्यवस्थित और गरिमामय होगा सूरजपुर का दशहरा उत्सव,तैयारियों को लेकर सेवा समिति की बैठक

Share


कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में रूट निर्धारण,यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन


-संवाददाता-
सूरजपुर,16 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। दशहरा पर्व को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और दशहरा सेवा समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं,इसी क्रम में शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में दशहरा सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई,बैठक में उत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दशहरा उत्सव के दौरान रूट निर्धारण,यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और आम नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई,आयोजन के दौरान भीड़ और यातायात के कारण लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया,प्रशासन और समिति का उद्देश्य उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है,ताकि लोग शांतिपूर्ण ढंग से पर्व में सहभागी बन सकें।
परंपरा और गरिमा के साथ आयोजन की तैयारी- दशहरा पर्व धार्मिक आस्था,परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है,सूरजपुर में इस आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में अपने सुझाव प्रस्तुत किए,चर्चा के दौरान आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और संबंधित पक्षों के बीच समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया,रूट निर्धारण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने की बात सामने आई, ताकि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी आवागमन में परेशानी न हो,सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने तथा आयोजन की परंपरा और गरिमा बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
प्रशासन और सेवा समिति के बीच समन्वय पर जोर-बैठक में दशहरा सेवा समिति के अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल,सचिव रामकृष्ण ओझा,उपाध्यक्ष श्री मुकेश गर्ग,श्रवण जैन सहित समिति के अन्य सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे,प्रशासन और सेवा समिति के बीच समन्वय के साथ की जा रही तैयारियां दशहरा उत्सव को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए पर्व की परंपरा एवं गरिमा बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


Share

Check Also

कोरिया/शिवपुर-चरचा@धरने के बाद वेतन पर सवाल बरकरार

Share ढाई माह से परेशान दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मिली राहत, अब देरी की वजह …

Leave a Reply