Breaking News

अम्बिकापुर@पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए समय-सारणी जारी, 729 अभ्यर्थियों को किया गया आमंत्रित

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर द्वारा पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 के अंतर्गत शोध उपाधि में प्रवेश हेतु साक्षात्कार की विषयवार समय-सारणी जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार,पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 18 सितंबर 2026 को कुल 25 विषयों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रावीण्य सूची तैयार कर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। इसके अतिरिक्त,नेट/सेट/गेट के माध्यम से प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों की विषयवार सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पीएच.डी. प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण तथा नेट/सेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों सहित कुल 729 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। पीएच.डी. कार्यक्रम में प्रवेश हेतु सभी विषयों को मिलाकर सीटों की संभावित संख्या 448 निर्धारित की गई है। हालांकि, विषयवार वास्तविक प्रवेश उपलब्ध सीटों, निर्धारित पात्रता एवं विश्वविद्यालय के लागू प्रवेश नियमों के अनुसार किया जाएगा। जारी समय-सारणी के अनुसार, साक्षात्कार का आयोजन 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक निर्धारित विषयवार तिथियों में प्रातः 09ः30 बजे से किया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग, न्यू नगर निगम भवन के समीप, अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़) में होगा। साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों तथा अपने समस्त मूल शैक्षणिक दस्तावेजों और उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित रहें। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, प्रत्येक अभ्यर्थी को अपनी शोध रुचि के अनुरूप एक संभावित शोध प्रस्ताव तैयार करके साक्षात्कार बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी की शोध अभिरुचि, विषय संबंधी समझ, शोध की संभावनाओं तथा प्रस्तावित शोध कार्य की प्रासंगिकता का मूल्यांकन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आमंत्रित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट 222.ह्यद्दद्द1ह्यष्द्द.ड्डष्.द्बठ्ठ पर उपलब्ध विषयवार साक्षात्कार समय-सारणी एवं संबंधित निर्देशों का अवलोकन करें।
और निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


Share

Check Also

सूरजपुर@सुव्यवस्थित और गरिमामय होगा सूरजपुर का दशहरा उत्सव,तैयारियों को लेकर सेवा समिति की बैठक

Share कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में रूट निर्धारण,यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन …

Leave a Reply