संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में दोनों मुकाबले रहे गोलरहित
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के दूसरे राउंड में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। दोनों ही मैच निर्धारित समय तक गोलरहित रहे। इसके बाद टाईब्रेकर में तालपारा और रेलवे करंजी की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मुकाबला ट्राइबल टाइगर बी और तालपारा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतर तालमेल और खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित रहने पर टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें तालपारा की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज की। दिन का दूसरा मुकाबला रेलवे करंजी और धरमपुर के बीच हुआ। दोनों टीमों ने मैदान पर अच्छा खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी गोल नहीं होने के कारण मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। इसमें रेलवे करंजी ने 5-4 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैचों के दौरान निर्णायक दिनेश, ललित, शिव, नितीश, नीलभूषण, अनप्रास और रामबहादुर लांबा सहित कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिलानंद, विनोद पैकरा और मंगल उपस्थित रहे।
आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे…
प्रतियोगिता में शनिवार, 17 अक्टूबर को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच बलसेढ़ी और डी ब्रदर्स बढऩी झरिया के बीच होगा। दूसरे मुकाबले में पीजी रॉयल अंबिकापुर का सामना परसोढ़ी से होगा,जबकि तीसरे मैच में मेंड्रा और गुमगरा की टीमें आमने-सामने होंगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur