Breaking News

उदयपुर@इनडोर कोर्ट नहीं,सीमेंट के फर्श पर बैडमिंटन खेलने को मजबूर खिलाड़ी

Share


सरगुजा ओलंपिक भी सीमेंट कोर्ट पर हुआ,विजेता खिलाडिय़ों ने उदयपुर में इनडोर स्टेडियम बनाने की उठाई मांग…


-संवाददाता-
उदयपुर,15 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। खेल प्रतिभाओं को निखारने के दावों के बीच उदयपुर में बैडमिंटन खिलाडिय़ों को अब भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। क्षेत्र में इनडोर स्टेडियम नहीं होने से खिलाड़ी सीमेंट के कठोर फर्श पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। हाल ही में आयोजित सरगुजा ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता भी सीमेंट कोर्ट पर हुई। इससे खिलाडिय़ों के लिए सुरक्षित खेल सुविधाओं की कमी एक बार फिर सामने आई है। खिलाडिय़ों के अनुसार,बैडमिंटन तेज गति का खेल है,जिसमें खिलाडिय़ों को लगातार आगे-पीछे और दाएं-बाएं मूवमेंट करना पड़ता है। ऐसे में सीमेंट के कठोर फर्श पर खेलने से फिसलने और घुटने, टखने सहित पैरों में चोट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं, इनडोर सुविधा के अभाव में नियमित अभ्यास भी प्रभावित होता है और खिलाडिय़ों को मौसम के कारण परेशानी उठानी पड़ती है।
विजेता खिलाडिय़ों ने उठाई मांग…
सरगुजा ओलंपिक के विजेता मन्ना वर्मा और संजय बजरंगी,पूर्व विजेता जगदीश जायसवाल व अमित पटेल सहित केपी सिंह, मदन गोपाल सिंह,संदीप सोनी,अभिलाष और आकाश समेत अन्य खिलाडिय़ों ने उदयपुर में इनडोर स्टेडियम निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि बेहतर प्रदर्शन के लिए सुरक्षित कोर्ट और नियमित प्रशिक्षण जरूरी है। इनडोर स्टेडियम बनने से खिलाडिय़ों को अनुकूल वातावरण में अभ्यास का अवसर मिलेगा।
नई प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
उदयपुर क्षेत्र में बैडमिंटन के प्रति खिलाडिय़ों का उत्साह है। ऐसे में आधुनिक इनडोर स्टेडियम बनने से मौजूदा खिलाडिय़ों के साथ नई पीढ़ी को भी आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। खिलाडिय़ों को उम्मीद है कि शासन-प्रशासन उनकी मांग पर पहल करेगा, ताकि क्षेत्र की प्रतिभाएं जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़@ ग्राम घुटरा के ‘राष्ट्रपति’ नाम वाले व्यक्ति का मामला पहुँचा राष्ट्रपति भवन तक,सौरव मिश्रा की याचिका पर गृह मंत्रालय एवं विधि एवं न्याय विभाग को पत्र

Share संवैधानिक पदों एवं राष्ट्रीय गरिमा से जुड़े नामों के उपयोग को विनियमित करने कानून …

Leave a Reply