Breaking News

अम्बिकापुर@गांधी स्टेडियम में पीजी रॉयल और परसोढ़ी की जीत

Share


संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए दूसरे राउंड के मुकाबले


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। नगर के गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को दूसरे राउंड के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पीजी रॉयल अंबिकापुर ने धवरपुर को 1-0 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में परसोढ़ी ने सीतापुर को 3-0 से शिकस्त दी। पहले मुकाबले में पीजी रॉयल अंबिकापुर और धवरपुर की टीमें आमने-सामने थीं। अंबिकापुर की टीम ने पहले हाफ में बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए कमलेश के शानदार गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इस तरह पीजी रॉयल अंबिकापुर ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे मैच में सीतापुर और परसोढ़ी के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के प्रयास किए, लेकिन हाफ के अंतिम समय में परसोढ़ी ने लगातार दो गोल दागकर 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में परसोढ़ी ने एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। सीतापुर की टीम वापसी नहीं कर सकी और परसोढ़ी ने एकतरफा मुकाबला जीत लिया। मैचों के दौरान निर्णायक शिव,दिनेश तिर्की,विकास,नीलभूषण और रामबहादुर लांबा सहित कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा,अखिलानंद और मंगल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे राउंड के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच तालपारा और ट्राइबल टाइगर बी के बीच होगा,जबकि दूसरे मुकाबले में एफसी धरमपुर का सामना रेलवे करंजी से होगा।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़@ ग्राम घुटरा के ‘राष्ट्रपति’ नाम वाले व्यक्ति का मामला पहुँचा राष्ट्रपति भवन तक,सौरव मिश्रा की याचिका पर गृह मंत्रालय एवं विधि एवं न्याय विभाग को पत्र

Share संवैधानिक पदों एवं राष्ट्रीय गरिमा से जुड़े नामों के उपयोग को विनियमित करने कानून …

Leave a Reply