Breaking News

रायपुर@राशन के दामों में बढ़ोत्तरी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कसा तंज,कहा…महतारी वंदन में दिया पैसा वसूल रही है सरकार…

Share

रायपुर,15 अक्टूबर 2026। लगातार बढ़ती महंगाई पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सप्ताह के पहले दिन से चावल,दाल,राशन सामग्री पर सरकार ने दाम बढ़ाए। पेट्रोल-डीजल महंगे हुए। आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। आम-जनता के लिए यात्री बस किराए बढ़ाया गया। एक साल में दो बार 75 प्रतिशत से अधिक किराया बढ़ाया गया। महतारी वंदन के नाम से पैसा देकर आम जनता से सरकार पैसा वसूलने का काम कर रही है। धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल पर दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में नवंबर महीने से धान खरीदी होना है। पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार को तत्काल बात कर हड़ताल को खत्म करना चाहिए। यह पहली बार नहीं हुआ है। पिछली बार भी ऐसा हुआ था। इसके कारण कई किसान धान नहीं बेच पाए थे। सरकार जानबूझ कर ऐसा कर रही है, ताकि धान खरीदना ना पड़े। कौशल्या माता धाम में भगवान राम की अब तक नई मूर्ति नहीं लगने पर दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम से मंदिर बना लो। मंदिर में चढ़ावा चोरी कर लो। गौ माता के नाम से चारा खा लो। सरकार में यही चल रहा है। 15 साल भी यही चल रहा था। भगवान राम के नाम से यह चंदा चोरी करने वाले है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कौशल्या माता की चिंता क्या करेंगे। मूर्ति तैयार है, अभी तक मूर्ति क्यों नहीं लग रहे हैं। इनको जवाब देना चाहिए। हमारी सरकार में मूर्ति बदलने का निर्णय हुआ था, हमारी सरकार में मूर्ति तैयार की गई है। कोई मूर्ति गलत नहीं है। यह मूर्ति नहीं लगाना चाहते हैं। यह राम के नाम के राजनीति करते हैं।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़@ ग्राम घुटरा के ‘राष्ट्रपति’ नाम वाले व्यक्ति का मामला पहुँचा राष्ट्रपति भवन तक,सौरव मिश्रा की याचिका पर गृह मंत्रालय एवं विधि एवं न्याय विभाग को पत्र

Share संवैधानिक पदों एवं राष्ट्रीय गरिमा से जुड़े नामों के उपयोग को विनियमित करने कानून …

Leave a Reply