Breaking News

मुंगेली/बलौदाबाजार@सड़क हादसे में बीजेपी विधायक के भाई समेत 3 मौतें

Share


मॉर्निंग वॉक पर अज्ञात वाहन ने रौंदा,बलौदाबाजार में 3 भाइयों ने तोड़ा दम…

मुंगेली/बलौदाबाजार,15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हुई है। मुंगेली जिले में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीनों लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, बुधवार रात बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 3 लड़कों की मौत हो गई। घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी थी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से प्रेम धीवर (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर हालत में रायपुर रेफर किए गए राज धीवर (18) और खिलेश्वर धीवर (18) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों युवक मौसेरे भाई थे और नवरात्रि के मौके पर पलारी आ रहे थे।
केस 1 – तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा : मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर गांव में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। यहां मार्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले (बड़े पिता का लड़का),बल्लू बघेल और गंगा राम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात चालक मौके से फरार हो गया। तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम दशरंगपुर में किया जाएगा। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे की जांच जारी है।
केस 2 – तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में घुसी : जानकारी के मुताबिक, कोरासी गांव के रहने वाले प्रेम धीवर (18) ने इसी गांव के अपने मौसेरे भाइयों राज धीवर (18) और पलारी के खिलेश्वर धीवर (18) के साथ पलारी जाने का प्लान बनाया।
तीनों युवक नवरात्रि में बुधवार रात बाइक से दौदे से पलारी आ रहे थे। इसी दौरान पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रेम धीवर की बलौदाबाजार अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया था।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़@ ग्राम घुटरा के ‘राष्ट्रपति’ नाम वाले व्यक्ति का मामला पहुँचा राष्ट्रपति भवन तक,सौरव मिश्रा की याचिका पर गृह मंत्रालय एवं विधि एवं न्याय विभाग को पत्र

Share संवैधानिक पदों एवं राष्ट्रीय गरिमा से जुड़े नामों के उपयोग को विनियमित करने कानून …

Leave a Reply