मिरवानी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
रघुनाथनगर,13 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रघुनाथनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अंग्रेजी शराब के 45 पाउच, कुल 9 लीटर शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 4,050 रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी रघुनाथनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम मिरवानी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 30 स् 7099 पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर बीच में बैठे व्यक्ति के पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक थैले से अंग्रेजी शराब के पाउच बरामद हुए। बरामद शराब दबंग गोल्ड ब्रांड की थी। पुलिस ने 200-200 एमएल के कुल 45 पाउच जब्त किए, जिनकी कुल मात्रा 9 लीटर है। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कतवारी राम कोखा, निवासी ग्राम पंडरी, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज और राजकुमार कोरवा, निवासी ग्राम खून्सी, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 118/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur