Breaking News

नई दिल्ली@ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे,जितना समय लगे,आंदोलन जारी रहेगा : राहुल गांधी

Share


नई दिल्ली,13 अक्टूबर 2026। एफआईआर के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने राहुल गांधी के घर चाय पर बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक के बाद सभी नेता एक साथ बाहर आए और मीडिया को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा…मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना हमारा मिशन है। इसमें जितना भी समय लगे,एक दिन, एक साल या दो साल, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए अंत तक संघर्ष करेगा। आठ दिन में यह विपक्षी नेताओं की छठी बैठक थी। इसमें सुप्रिया सुले,डी. राजा, तेजस्वी यादव,मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत कई नेता शामिल हुए। ष्टक्कढ्ढ(रू) नेता एमए बेबी ने कहा…भाजपा वोट, विरोध प्रदर्शन की जगह और लोकतंत्र को छीन रही है।ं सरकार ने तय कर लिया है कि जंतर-मंतर का इस्तेमाल लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए नहीं किया जा सकता। हम सरकार की इस सोच को चुनौती देंगे। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और अन्य लोगों को समझना होगा कि संविधान को नुकसान पहुंचाकर बच निकलना इतना आसान नहीं होगा। एसे लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा देश में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया है। चुनावी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया गया है और संविधान को फाड़कर फेंक दिया गया है। यह लड़ाई हमारे लिए नहीं, भारत के लोगों और उनके भविष्य के लिए है। हम सभी मिलकर देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए अंत तक लड़ेंगे। कोई भी संस्था अपनी भूमिका निभाए या न निभाए, राजनीतिक विरोध जारी रहेगा, जनता का संघर्ष जारी रहेगा और अंत में उसकी जीत होगी।
नेहा बोरा बोलीं…बीजेपी
लोकतंत्र और संविधान की दुश्मन

नेहा बोरा ने कहा…अगर बीजेपी सोचती है कि वह लोकतंत्र की नींव पर हमला कर सकती है और जब लोग अपने वोटिंग अधिकारों की मांग के लिए सड़कों पर उतरें,तो उनका विरोध करने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा और वे चुप रहेंगे, तो बीजेपी गलतफहमी में है।

राहुल बोले…हमारा संघर्ष नहीं
रुकेगा,जीत हासिल होगी…

राहुल गांधी ने कहा… विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा और वह अपने लक्ष्य तक पहुंचकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इसमें कल, परसों या दो साल भी लग जाएं,उनकी टीम रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा…जिस ऊर्जा,ताकत और एकजुटता के साथ हमने आंदोलन किया है, उसी भावना के साथ मिलकर लड़ते रहेंगे।
राहुल गांधी बोले…देश में लोकतंत्र और चुनाव व्यवस्था बर्बाद हो गई…
राहुल गांधी ने कहा…इस देश में लोकतंत्र बर्बाद कर दिया गया है। चुनाव व्यवस्था को भी खत्म कर दिया गया है। संविधान को फाड़कर फेंक दिया गया है। हम देश में लोकतांत्रिक शासन,सही मायने में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने के लिए एक साथ लड़ रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी

Share पीएम को 5 पेज की चिट्ठी लिखी,कहा… तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करेंगे नई …

Leave a Reply