Breaking News

अम्बिकापुर@जेएनयू मामले को लेकर महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Share


छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को अंबिकापुर में विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर सभा करने के बाद कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने किया। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने छात्राओं से जुड़े आरोपों को गंभीर बताते हुए जांच के जरिए सच्चाई सामने लाने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। वहीं, जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर महिला मोर्चा आवाज उठाता रहेगा।
पदाधिकारियों ने भी किया संबोधित : सभा को जिला महामंत्री विनोद हर्ष,अरुणा सिंह, मधु चौदाहा,प्रिया सिंह,माया मिश्रा,शकुंतला पांडेय, रजनी बिंद,किरण सोनी,प्रियंका चौबे,सरस्वती यादव, शालिनी सिंह और रूपा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में मधुसूदन शुक्ला,जनमेजय मिश्रा,मनोज गुप्ता,रूपेश दुबे,मनोज कंसारी, नीलम राजवाड़े,सावित्री जायसवाल,बुधमेत कुजूर,नेहा सोनवानी,अर्चना सिंह,मयंक जायसवाल,संजीव वर्मा,रीना भारती, मीरा सिंह,अर्चना वर्मा,रीना रॉय,राखी यादव, सरोज सिंह,नीलम रॉय,निमत दास,सीमा कश्यप,आशा शुक्ला,जातीन परमार,निरंजन रॉय,मनोज सोनी,आयुष दुबे,सुधांशु चौबे,सविता शर्मा, शिरीष भगत,प्रभा,राधा,फूल कुमारी,रवि विश्वकर्मा, उज्ज्वल शर्मा और नवराज यादव सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ देवी भक्ति गीत ‘महामाया माई-अंबिका के दुवारी’ से निधि श्री विश्वकर्मा ने बिखेरी सुरों की भक्ति,सरगुजा का बढ़ाया मान

Share गायिका निधि श्री की आवाज में सजा मां महामाया का भक्ति गीत,संगीत संयोजन से …

Leave a Reply