Breaking News

जशपुर@जशपुर में 2 सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत

Share


माता-पिता और बेटे की जान गई,पत्थलगांव में युवक ने तोड़ा दम


जशपुर,12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई,जबकि 3 अन्य घायल हो गए। पहली घटना बगीचा थाना क्षेत्र के मैनी मोड़ की है, जहां हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दंपती और 16-17 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक नाबालिग बेटा चला रहा था। हादसे के बाद हाईवा का ड्राइवर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं,दूसरी घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर कछार के पास हुई, जहां 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 18 वर्षीय शिवनंदन नाग की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है। पहला हादसा बगीचा थाना क्षेत्र के मैनी मोड़ पर हुआ। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात बाइक पर सवार होकर नईहर साय (45), पत्नी शांति (40) और उनका करीब 16-17 साल का बेटा ब्रिशनंद अंबिकापुर की ओर से मैनी जा रहे थे। इसी दौरान मैनी की ओर से अंबिकापुर जा रहे हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बाइक ब्रिशनंद चला रहा था। बाइक पर नंबर भी दर्ज नहीं था। तीनों बगीचा थाना क्षेत्र के सामरबार गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को शव वाहन से बगीचा अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद हाईवा-टेलर चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। दूसरा हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर कछार के पास कृष्णा राइस मिल के सामने हुआ। रविवार रात 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 साल के शिवनंदन नाग की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है। शिवनंदन नाग काडरों गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक,वह अपने भांजे के घर त्रिसोठ गांव आया हुआ था। सोमवार रात वह अपने किसी चाचा से बाइक मांगकर एक युवक को साथ लेकर पल्सर से लुड़ेग की ओर जा रहा था। इसी दौरान कछार के पास सामने से आ रही प्लेटिना बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
प्रदेश के 31,022 किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस…
रायपुर,१२ अक्टूबर २०२६। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से गन्ना किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से लिए गए इस निर्णय से गन्ना किसानों को बढ़ी हुई दर से बोनस का लाभ मिलेगा। इस निर्णय के फलस्वरूप पेराई सत्र 2025-26 में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर, कवर्धा को गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को लगभग 24.55 करोड़ रुपये की बोनस राशि प्राप्त होगी। पेराई सत्र 2025-26 के लिए बोनस गणना में एफआरपी 329.05 रुपये प्रति क्विंटल का आधार लिया गया है। बढ़ी हुई दर के अनुसार 425 रुपये में से एफआरपी घटाने पर किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ देवी भक्ति गीत ‘महामाया माई-अंबिका के दुवारी’ से निधि श्री विश्वकर्मा ने बिखेरी सुरों की भक्ति,सरगुजा का बढ़ाया मान

Share गायिका निधि श्री की आवाज में सजा मां महामाया का भक्ति गीत,संगीत संयोजन से …

Leave a Reply