Breaking News

सुकमा@सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार,208 डेटोनेटर बरामद

Share


आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर पालाचलमा जंगल में सर्चिंग, बीजीएल लॉन्चर और कारतूस भी मिले

सुकमा,12 अक्टूबर 2026। सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा गांव के पहाड़ी-जंगल इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपाए डम्प से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान 13 हथियार, 46 जिंदा कारतूस और 208 नॉन-इलेक्टि्रक डेटोनेटर समेत अन्य सामग्री मिली।
सूचना के आधार पर
जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग

पुलिस के मुताबिक, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जंगलों और दुर्गम इलाकों में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री की तलाश की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने 12 अक्टूबर को पालाचलमा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखा गया डम्प मिला। टीम ने वहां मौजूद हथियारों, गोला-बारूद और अन्य सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लिया।
डम्प से मिले 13 हथियार
पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में 2 .303 रायफल, 1 सिंगल शॉट, 4 ख्त्ररु लॉन्चर, 3 बारह बोर रायफल, 2 भरमार और 1 देशी कट्टा शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न हथियारों के खाली खोखे भी मिले हैं।
46 जिंदा कारतूस और 208 डेटोनेटर भी मिले
हथियारों के साथ टीम ने ढ्ढहृस््रस् मैगजीन के 26 जिंदा राउंड और बारह बोर के 20 जिंदा राउंड बरामद किए। इसके अलावा 208 नॉन-इलेक्टि्रक डेटोनेटर, एक तीर बम और 2 ख्त्ररु सेल भी मिले हैं।तलाशी के दौरान एक वायरलेस सेट, दो चार्जर और एक मैगजीन पाउच भी बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेंगे
सुकमा पुलिस के मुताबिक, जिले में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल मजबूत बनाए रखने के लिए नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेंगे। दुर्गम जंगलों में छिपाए गए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का पता लगाने के लिए सुरक्षा बल सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ देवी भक्ति गीत ‘महामाया माई-अंबिका के दुवारी’ से निधि श्री विश्वकर्मा ने बिखेरी सुरों की भक्ति,सरगुजा का बढ़ाया मान

Share गायिका निधि श्री की आवाज में सजा मां महामाया का भक्ति गीत,संगीत संयोजन से …

Leave a Reply