Breaking News

अम्बिकापुर@ मुंह में था ट्यूमर 250 किमी दूर ले जाकर अजगर का ऑपरेशन

Share


अंबिकापुर से बिलासपुर तक पहुंचाया गया इंडियन रॉक पाइथन,तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर निकाला गया ट्यूमर
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
एक बेजुबान वन्यजीव की जिंदगी बचाने के लिए सरगुजा से बिलासपुर तक 250 किलोमीटर का सफर तय किया गया। अंबिकापुर में रेस्क्यू किए गए इंडियन रॉक पाइथन (भारतीय अजगर) के मुंह में ट्यूमर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया। यहां वन्यजीवों के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पियूष दुबे ने करीब तीन घंटे तक चली जटिल सर्जरी कर ट्यूमर निकालने की प्रक्रिया पूरी की। फिलहाल ऑपरेशन के बाद अजगर की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
वन्यजीव संरक्षण से जुड़े सत्यम द्विवेदी, जिन्हें स्नेक मैन ऑफ सरगुजा के नाम से जाना जाता है,ने अजगर के उपचार के लिए विशेष पहल की। समय पर उचित उपचार मिल सके,इसके लिए उसे अंबिकापुर से बिलासपुर पहुंचाया गया। वन्यजीव के मुंह में ट्यूमर होने के कारण उसका उपचार चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सक की मदद से सर्जरी की गई।
स्वस्थ होने पर प्राकृतिक आवास में छोड़ेंगे : सर्जरी के बाद अजगर की सेहत में सुधार और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित पाए जाने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोडऩे की योजना है। यह प्रयास वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की मिसाल है। अक्सर घायल या बीमार वन्यजीवों के उपचार में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में एक बेजुबान जीव के उपचार के लिए लंबी दूरी तय करना और उसकी सर्जरी की व्यवस्था करना वन्यजीवों के प्रति मानवीय संवेदना को दर्शाता है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply