सिंह कॉलोनी और सुभाषनगर से चुराई गईं दो स्प्लेंडर बाइक बरामद
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं,जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों में एक सुशील शांडिल्य के खिलाफ पहले भी कोतवाली और गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,सिंह कॉलोनी,तुर्रापानी निवासी रोहित सिंह अपने पिता के नाम पर पंजीकृत स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 29 ्रत्र 3079 का उपयोग करता था। 18 सितंबर 2026 की रात उसने मोटरसाइकिल को सिंह कॉलोनी परिसर में खड़ा किया था। अगले दिन वाहन गायब मिला। शिकायत पर गांधीनगर थाने में अपराध क्रमांक 594/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(बी) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सुशील शांडिल्य के संबंध में सूचना मिली। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी अभिषेक सोनी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने 19 सितंबर को सिंह कॉलोनी से बाइक चोरी की थी। रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर वाहन को सुभाषनगर में छिपा दिया और उसकी नंबर प्लेट निकालकर फेंक दी थी। पूछताछ के दौरान सुशील ने सुभाषनगर में राधे निवास के पास से एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 15 ष्ठङ्ख 3084 चोरी करने की बात भी बताई। इसके बाद पुलिस ने मामले में अभिषेक सोनी को भी पकड़ा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली गईं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur