Breaking News

अम्बिकापुर@1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से गांवों के विकास को गति मिल रही है। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मानिकप्रकाशपुर के बिल घुटरा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच निर्माण कार्य के लिए एक लाख 40 हजार 262 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के अंतर्गत 800 गड्ढों के निर्माण कराया गया है। स्टैगर्ड ट्रेंच के माध्यम से वर्षा जल के बहाव को नियंत्रित करने,मिट्टी के कटाव को रोकने और भूमि में नमी बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इससे वर्षा जल के संरक्षण के साथ भू-जल पुनर्भरण को भी बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है। कार्य के लिए 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान किया गया है। श्रमिकों की मजदूरी दर 300 रुपये प्रतिदिन निर्धारित है। इससे स्थानीय ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायत मानिकप्रकाशपुर को कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर/सावारावा @धान कम मिला तो जांच हुई,एफआईआर का आदेश हुआ फिर शॉर्टेज शून्य कैसे ?

Share सावारावा में 10 करोड़ से अधिक के धान का हिसाब उलझा,धान कम मिला,जांच हुई,कलेक्टर …

Leave a Reply