- आज होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे,जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक भी जुटेंगे
- दीपक बैज ने कहा-1947 की तरह आज लड़ी जा रही दूसरी आजादी की लड़ाई
रायपुर,11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत पार्टी के सभी 35 विधायक और वरिष्ठ नेता आज दिल्ली रवाना होंगे। बैज शाम 5ः50 बजे माना विमानतल पहुंचेंगे। यहां से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, पूर्व विधायक और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी दिल्ली जाएंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में कल होने वाले प्रदर्शन में शामिल होगा। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की भागीदारी रहेगी। इसके लिए पार्टी के अलग-अलग स्तर के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे। बैज ने कहा कि 1947 में जो लड़ाई लड़ी गई थी, वही लड़ाई आज दूसरी आजादी के लिए लड़ी जा रही है। भाजपा वोट चोरी से सरकार बनाती आई है। मुख्य चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सीधे मदद कर रहे हैं।
प्रदेश स्तर पर तैयारियां, दिल्ली में जुटेंगे नेता : दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं का एक साथ पहुंचना अहम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधायकों, जिला अध्यक्षों और पूर्व विधायकों की मौजूदगी से पार्टी की प्रदेश इकाई की भागीदारी रहेगी। हालांकि,प्रदर्शन का मुद्दा, आयोजन स्थल और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur