Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी का ऐलान : आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष

Share


वोट चोरी और एसआईआर रोकने की मांग…

नई दिल्ली,11 अक्टूबर 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन के दमन का आरोप पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि एसआईआर विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाले जाने का एलान किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि आज विपक्षी दलों,युवाओं और नागरिक समाज के संगठनों के साथ वे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्च पार्टी,लिंग,जाति,समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर भारतीय नागरिकों के रूप में निकाला जाएगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया, शनिवार को दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं,मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और भाजपा के गुंडों, दोनों ने पीटा। ऐसा भारत हम नहीं चाहते। सोमवार 12 अक्तूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी,महिला-पुरुष,जाति,समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर,हम सब एक साथ चलेंगे।’’ कांग्रेस सांसद ने आगे कहा,देश का युवा,तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले,भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे। हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी मांग है -वोट चोरी बंद हो,एसआईआर पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।’’ उन्होंने कहा,‘’नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। इन्हें पीछे हटना ही होगा।


Share

Check Also

इंफाल@मणिपुर में नगा-कुकी झड़पों में 9 लोगों की मौत,कई घर और दुकानें फूंकी गईं

Share इंफाल,11 अक्टूबर 2026। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। कामजोंग,कांगपोकपी और …

Leave a Reply