Breaking News

रायपुर@रायपुर कलेक्टर ने ली बैठक…डिजिटल क्रॉप सर्वे जल्द पूरा करने के निर्देश,पीएम किसान योजना में खाता सुधार के लिए चलेगा अभियान

Share

रायपुर,10 अक्टूबर 2026। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट में समय-सीमा फॉलो-अप बैठक लेकर जिले में चल रहे कामों की समीक्षा की। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बैंक खातों में सुधार की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। कलेक्टर ने एग्रीस्टैक की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कामों में तेजी लाई जाए और मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी की जाए, ताकि लोगों को समय पर सुविधाएं मिल सकें।
लंबित आवेदनों पर फोकस करने के निर्देश : इसके बाद कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। बैठक में योजना के तहत मिले आवेदन, स्वीकृत प्रकरण, सब्सिडी वितरण और घरों में लगाए गए सोलर सिस्टम की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने योजना का काम तेजी से पूरा करने और लंबित आवेदनों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि, योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभाग और बैंक आपसी तालमेल से काम करें। उन्होंने गांवों और वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने और शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही तकनीकी मंजूरी, ऋण और सब्सिडी की प्रक्रिया में देरी नहीं करने को कहा।
ये अधिकारी रहे मौजूद : इस बैठक में कलेक्टर ने सभी बैंकों और संबंधित विभागों को हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, लीड बैंक मैनेजर मोहम्मद मोफिज सहित विभिन्न विभागों, बैंकों, बिजली विभाग और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Share

Check Also

राजनांदगांव@डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या…बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Share राजनांदगांव,10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। …

Leave a Reply