तस्कर 660 किलोमीटर बाइक चलाकर पहुंचा था,प्वाइंटर की सूचना पर आबकारी अफसरों ने घेराबंदी कर दबोचा
रायपुर,10 अक्टूबर 2026। झारखंड के बोकारो से शराब तस्करी कर रायपुर में बेचने वाले शातिर तस्कर को आबकारी निरीक्षक की टीम ने पकड़ा है। आरोपी बोकारो जिले से 660 किलोमीटर बाइक चलाते हुए शराब लेकर रायपुर पहुंचा था। आरोपी के पास आबकारी टीम ने रॉयल ब्रांड की 30.3 लीटर देशी शराब बरामद की है। आरोपी तस्कर का नाम बोकारो निवासी राजेश प्रसाद सिंह बताया जा रहा है।
नरदहा-चंद्रखुरी मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा : सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि, झारखंड की शराब तस्करी कर रायपुर लाने की जानकारी मुखबिर से मिली थी। सूचना पर नरदहा-चंद्रखुरी मार्ग पर जांच शुरू की। चंद्रखुरी की तरफ से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को आबकारी की टीम ने रोका। आरोपी की तलाशी के दौरान शराब बरामद हुई है।
कलेक्टर ने दिए
कार्रवाई के निर्देश
आबकारी अधिकारियों के अनुसार, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने शराब तस्करी करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी उपायुक्त प्रवीण शर्मा की मॉनिटरिंग में कार्रवाई की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur