Breaking News

अम्बिकापुर@फर्निशिंग दुकान के बाहर सुतली बम से धमाका,सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। खरसिया चौक और महामाया मंदिर द्वार के बीच रिंग रोड पर स्थित ड्रीम फर्निशिंग दुकान के बाहर शुक्रवार रात अज्ञात बाइक सवारों ने सुतली बम फेंक दिया। तेज धमाके से आसपास के लोग सहम गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान संचालक की सूचना पर शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार,आरजू होटल के समीप स्थित ड्रीम फर्निशिंग के संचालक अयाज आलम शुक्रवार रात दुकान बंद कर गौसिया नगर स्थित अपने घर चले गए थे। रात करीब 10.20 बजे बाइक से पहुंचे दो अज्ञात लोगों ने बंद दुकान के बाहर सुतली बम फेंका और फरार हो गए। कुछ ही देर में तेज धमाका हुआ। इससे दुकान के बाहर नुकसान हुआ और आसपास के लोग चौंक गए। देर रात सोने से पहले अयाज आलम ने मोबाइल पर दुकान के सीसीटीवी कैमरे की गतिविधियां देखीं। फुटेज में धमाके की जानकारी मिलने पर वे तत्काल दुकान पहुंचे। वहां उन्हें बम के अवशेष और धमाके से हुआ नुकसान दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार दोनों व्यक्ति कौन थे और उन्होंने दुकान के बाहर बम क्यों फेंका,इसका पता नहीं चल सका है।


Share

Check Also

राजनांदगांव@डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या…बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Share राजनांदगांव,10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। …

Leave a Reply