Breaking News

अम्बिकापुर@बांकी बांध की मुख्य नहर की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत कलेक्टर से

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। बांकी बांध की मुख्य नहर की जमीन पर अतिक्रमण और कथित अवैध क्रय-विक्रय का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने कलेक्टर से शिकायत की है। उन्होंने नहर की जमीन का सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाने और शासकीय भूमि के अवैध क्रय-विक्रय पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार,श्रीगढ़ लुचकी ग्राम पंचायत के कांतीप्रकाशपुर क्षेत्र में दरिमा मोड़ से भाथुपारा तालाब तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में नहर की जमीन पर कथित रूप से कब्जा किया गया है। आरोप है कि जमीन पर डामर सडक बनाकर लोहे का बड़ा गेट लगा दिया गया है। आवेदक का कहना है कि संबंधित भूमि जल संसाधन विभाग की शासकीय जमीन है। इस संबंध में पहले भी जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई थी,लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मामले की स्थल जांच और राजस्व अभिलेखों के आधार पर सीमांकन कराने की मांग की है। साथ ही,अतिक्रमण की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने और शासकीय भूमि के कथित अवैध क्रय-विक्रय पर रोक लगाने की मांग की है।


Share

Check Also

राजनांदगांव@डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या…बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Share राजनांदगांव,10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। …

Leave a Reply