Breaking News

नई दिल्ली@नंदीग्राम में भाजपा कैंडिडेट ने सीएम शुभेंदु का रिकॉर्ड तोड़ा

Share


उपचुनाव में 1.22 लाख वोटों से जीत,पुडुचेरी में एनडीए,तमिलनाडु की दोनों सीटें टीवीके जीती

नई दिल्ली,09 अक्टूबर 2026। प. बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा के उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को आ गए। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटें भाजपा ने जीत ली है। वहीं तमिलनाडु की दो सीटों पर टीवीके ने कब्जा किया। उधर, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट पर एनडीए ने जीत हासिल की। वहीं, असम के नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। नंदीग्राम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी हसीरानी रथ 122753 वोटों से जीत गईं हैं। उन्हें कुल 164427 वोट मिले।हसीरानी ने इस सीट पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हसीरानी ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह 1967 के सीट के अस्तित्व में आने के बाद जीत का सबसे बड़ा अंतर है। इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2016 में शुभेंदु अधिकारी के नाम था। तब उन्होंने टीएमसी के टिकट पर सीपीआई के अब्दुल कबीर शेख को 81,230 वोटों से हराया था।
जीत के बाद हसीरानी रथ ने कहा… बंगाल में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया : नंदीग्राम में जीत के बाद भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के रूप में सिर्फ पांच महीने के कार्यकाल में उनकी सरकार ने नंदीग्राम से लेकर पहाड़ी और जंगलों वाले इलाकों तक विकास कार्य जारी रखे हैं। राज्य में कई लाख करोड़ रुपए का कर्ज होने के बावजूद सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। ‘
स्टालिन बोले…उपचुनाव लोकतंत्र की खुली हत्या थे : तमिलनाडु की दोनों सीटें हारने के बाद डीएमके के एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु उपचुनाव लोकतंत्र की खुली हत्या थे।
रेजीनगर विधानसभा सीट 75,000 से ज्यादा वोटों से जीती : बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जि़ले की रेजीनगर विधानसभा सीट 75,816 वोटों के अंतर से जीती। मुस्लिम-बहुलता वाली इस सीट में यह बीजेपी की एक बड़ी कामयाबी है। बीजेपी उम्मीदवार सरकार को 1,29,914 वोट मिले। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को हराया,जिन्हें 54,098 वोट मिले। बीजेपी को लगभग 63.14′ वोट मिले,जबकि आजाद को 26.29′ वोट मिले। रेजीनगर में लगभग 70′ मुस्लिम मतदाता हैं और यहां पारंपरिक रूप से टीएमसी, कांग्रेस और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला होता रहा है।
हासीरानी बोलीं- यह जीत शुभेंदु के मुख्यमंत्री होने का नतीजा
उपचुनाव के नतीजों पर नंदीग्राम से बीजेपी की उम्मीदवार हासीरानी रथ ने कहा, ‘यह रिकॉर्ड जीत सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री होने का नतीजा है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समय में हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जाता था और उन्हें वोट नहीं डालने दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। नंदीग्राम सबसे अशांत इलाका था, मुख्यमंत्री के कारण यहां लोकतंत्र फिर से बहाल हुआ है। इस बार चुनाव में कोई खून-खराबा नहीं हुआ; न तो बम फेंके गए और न ही गोलियां चलाई गईं। ‘
मोदी बोले…उपचुनावों की जीत दिखाती है कि लोगों का हमसे गहरा जुड़ाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के उपचुनावों में बीजेपी-एनडीए को आशीर्वाद देने के लिए लोगों का आभार जताया और कहा कि यह जीत एक बार फिर दिखाती है कि लोगों का गठबंधन के सुशासन के एजेंडे से ‘गहरा जुड़ाव’ है।


Share

Check Also

भुज/अहमदाबाद@गुजरात के कच्छ में ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर में सात मजदूरों की मौत

Share भुज/अहमदाबाद, 09 अक्टूबर 2026। गुजरात के कच्छ में आज सुबह ट्रक और बोलेरो के …

Leave a Reply