-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। नगर के गांधी स्टेडियम में खेली जा रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में नाइस क्लब बलसेड़ी ने शानदार वापसी करते हुए खुडिय़ारानी मनोहरपुर को 2-1 से हराया। वहीं,दूसरे मुकाबले में केपीसी धौरपुर ने किसान क्लब को ट्राईब्रेकर में 5-4 से शिकस्त दी। पहले मुकाबले में खुडिय़ारानी मनोहरपुर की टीम ने बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में नाइस क्लब बलसेड़ी ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने अंतिम समय में लगातार दो गोल दागकर मुकाबले का रुख पलट दिया और 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला किसान क्लब और केपीसी धौरपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही गोल करने के प्रयास किए,लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दोनों हाफ में खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाए रखा। अंततः मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ,जिसमें केपीसी धौरपुर ने 5-4 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मुकाबला पीजी रॉयल अंबिकापुर और एफसी कंचनपुर के बीच खेला जाएगा। दूसरे मैच में डी ब्रदर्स बढऩीझरिया का सामना कोलटस क्लब देवनगर से होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur