Breaking News

बैकुंठपुर @ लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ मनाकर ब्लॉक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश

Share


मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, राजीव भवन से पैदल मार्च निकालकर कुमार चौक पहुंचे कांग्रेसजन
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,09 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर 8 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर शहर ने ‘काला दिवस’ मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया,कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर कुमार चौक तक पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर जवाबदेही की मांग उठाई, पार्टी का आरोप है कि देश में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सवाल पूछने वाले विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब देना लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी है।
दिल्ली की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन- ब्लॉक कांग्रेस ने दिल्ली में 6 और 7 अक्टूबर को हुए घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों ने निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही की मांग की थी, कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान विपक्षी नेताओं को रोकने और हिरासत में लेने की कार्रवाई की गई, पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक संवाद और सवाल पूछने के अधिकार से जुड़ा विषय बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
पारदर्शिता और जवाबदेही की उठाई मांग- प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने,मतदाता सूची से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब देने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जवाबदेही बनाए रखने की मांग उठाई, पार्टी का कहना है कि निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था पर जनता का भरोसा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और पैदल मार्च के माध्यम से अपनी मांगों को सामने रखा।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित- विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, महामंत्री बृजवासी तिवारी, हेमसागर यादव, प्रवीर भट्टाचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव ‘लल्ला’, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, जाग्रत कुर्रे, दीपक गुप्ता, रियाजउद्दीन, विकास श्रीवास्तव, धीरज सिंह, आशीष डबरे, अंकित गुप्ता, राकेश जायसवाल, राहुल गुप्ता, विपुल शुक्ला, विनोद शर्मा, प्रशांत सिंह, सौरभ गुप्ता, मोहम्मद शब्बीर, बाबी, ममता गुप्ता, मनजिंदर कौर, अर्चना सिंह, यास्मीन, प्रमोद मिश्रा, शंकर सुमन मिश्रा, प्रखर जायसवाल, संजय पांडे, आकाश खटीक, एस. मिश्रा, अमित दुबे, अकिल बाबू, शालू सिंह और इब्राहिम इराकी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@17 साल से ज्यादा उम्र के युवा भर सकेंगे फॉर्म-6

Share छत्तीसगढ़ में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने विशेष अभियान शुरू रायपुर,09 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply