Breaking News

लखनपुर@ बैग में 5.680 किलो गांजा लेकर बाइक से पहुंचा युवक,लखनपुर पुलिस ने पकड़ा68 हजार का गांजा और बाइक समेत 1.65 लाख रुपए का मशरूका जब्त

Share


-संवाददाता-
लखनपुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)
। ग्राम गोरता-गणेशपुर क्षेत्र में अवैध गांजा लेकर बाइक से पहुंचा 22 वर्षीय युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लखनपुर पुलिस ने उसके कब्जे से 5.680 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपए बताई गई है,बरामद किया। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की है। गांजा और बाइक समेत कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोरता/गणेशपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति बाइक से बैग में गांजा लेकर पहुंचने वाला है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और स्प्लेंडर बाइक क्रमांक ष्टत्र-15-र्ष्ठं-7547 से आ रहे संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मितेश राजवाड़े (22), निवासी गोरता, थाना लखनपुर बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने गांजा स्थानीय स्तर से प्राप्त कर लाना बताया है। पुलिस अब गांजे के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 266/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संपत पोटाई, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, प्रवीणचंद तिवारी, पीताम्बर सिंह तथा आरक्षक दशरथ राजवाड़े और आशीष चौहान की भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक

Share विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर दिलाया गया नशामुक्ति का संकल्प-संवाददाता-अम्बिकापुर,08 अक्टूबर …

Leave a Reply