Breaking News

कुसमी@ कुसमी में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस,मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Share


सांसदों के साथ कथित दुवर््यवहार के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी,राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
-संवाददाता-
कुसमी,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को कुसमी में ‘काला दिवस’ मनाकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने 6 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के करीब 300 सांसदों के साथ कथित दुवर््यवहार का विरोध किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि असहमति लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और निर्वाचित प्रतिनिधियों की आवाज को दबाया जाना संवैधानिक मूल्यों के लिए चिंता का विषय है।
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग : प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संविधान, निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उनका कहना था कि लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए और दमनकारी रवैये को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल : प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता,पंकज दुबे, खसरू बुनकर,सिराजुल,फरीद खान, इंटक नेता रमेश पांडे,जिला महामंत्री मुजस्सम नजर,प्रदेश सचिव संतोष इंजीनियर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सोनू अली,महामंत्री वेदांत भारती,राशीद आलम,जफर इकबाल, विक्रम गुप्ता और पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा यासीन खान, वाहिद, हसीना,बबली,गीता नाग,गौरव कुजूर, मुदस्सिर,अंकित,नितिश तिर्की,गोल्डन, सदाब अंसारी,अमरनाथ,देवलाल,अनुराग और आकाश भगत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।


Share

Check Also

लखनपुर@ बैग में 5.680 किलो गांजा लेकर बाइक से पहुंचा युवक,लखनपुर पुलिस ने पकड़ा68 हजार का गांजा और बाइक समेत 1.65 लाख रुपए का मशरूका जब्त

Share -संवाददाता-लखनपुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। ग्राम गोरता-गणेशपुर क्षेत्र में अवैध गांजा लेकर बाइक से पहुंचा …

Leave a Reply