कूड़ेली चौक स्थित प्रतिमा के समक्ष जिलेभर से पहुंचे जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
-संवाददाता-
कोरिया,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि स्वर्गीय फलेंद्र सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर ग्राम कूड़ेली चौक में उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,परिजनों एवं समाज के लोगों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों,राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं,कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों तथा ग्रामीणों ने स्वर्गीय फलेंद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय फलेंद्र सिंह के सार्वजनिक जीवन,सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद बनाए रखा और क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
जिलेभर से पहुंचे जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता-कूड़ेली चौक स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे प्रमुख लोगों में जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष मोहित राम पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कोरिया देवेंद्र तिवारी,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर अशोक जायसवाल,शैलेश शिवहरे,जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े,जनपद सदस्य धर्मवती राजवाड़े,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पटना बिहारी लाल राजवाड़े तथा सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष विजय सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे,इसके अलावा विकास श्रीवास्तव,धीरेन्द्र साहू और शिवचरण साहू सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भी पहुंचकर स्वर्गीय फलेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी।
कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों ने भी किया स्मरण-श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों की भी मौजूदगी रही,अशोक लाल कुर्रे,विश्वास भगत,आर.एस. चांदे,सुरेश एक्का,अशोक पैकरा,मनियार सिंह, चंद्रिका प्रसाद पैकरा,सुशील जायसवाल एवं रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने स्वर्गीय फलेंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,इस दौरान लोगों ने उनके साथ अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जुड़ाव को भी याद किया और उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए।
जनहित से जुड़े सरोकारों को किया याद-श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय फलेंद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन सर्वसमाज के प्रति संवेदनशील रहा,सार्वजनिक जीवन में रहते हुए उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा, उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं,विकास और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर उनकी सक्रियता को लोग आज भी याद करते हैं,पुण्यतिथि के अवसर पर उनके कार्यों और जनसेवा की भावना को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही।
निज निवास पहुंचकर भी दी श्रद्धांजलि-कूड़ेली चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित लोग स्वर्गीय फलेंद्र सिंह के निज निवास पहुंचे,यहां उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई,लोगों ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और स्वर्गीय फलेंद्र सिंह के साथ बिताए समय एवं उनके सामाजिक योगदान को याद किया, परिजनों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्वर्गीय फलेंद्र सिंह को याद करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सार्वजनिक जीवन की स्मृतियों को किया नमन
स्वर्गीय फलेंद्र सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा उनके प्रति लोगों के आत्मीय जुड़ाव का अवसर बनी,कूड़ेली चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों का पहुंचना उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े संबंधों और स्मृतियों को सामने लाता रहा,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों, जनसेवा की भावना और क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया,श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से लोगों ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे व्यक्तित्वों के योगदान को याद करना आने वाली पीढि़यों के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बन सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur