Breaking News

अम्बिकापुर@विश्व दृष्टि दिवस पर 80 मरीजों की जांच, 27 में मिला मोतियाबिंद

Share


‘अपनी आंखों को प्यार करें’ थीम पर लखनपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की थीम ‘अपनी आंखों को प्यार करें’ रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और नेत्र रोगों से बचाव की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी के साथ नेत्र रोगों, उनके बचाव और सावधानियों के संबंध में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रजत टोप्पो ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से नशीले पदार्थों और धूम्रपान से बचने, समय-समय पर नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखों की जांच कराने तथा खानपान पर ध्यान देने की अपील की। मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीडि़त लोगों को नियमित रूप से आंखों की जांच कराने की सलाह दी गई। मृत्यु के बाद जरूरतमंदों के लिए नेत्रदान करने की अपील भी की गई। कार्यक्रम के दौरान करीब 80 मरीजों की नेत्र जांच की गई।
इनमें 27 मरीजों में मोतियाबिंद,जबकि तीन मरीजों में नखूना की समस्या पाई गई। अन्य नेत्र रोगों से संबंधित मरीजों को भी चिकित्सकीय सलाह और उपचार दिया गया। मोतियाबिंद के मरीजों को आगामी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में जांच कराने की सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने हरी सब्जियों तथा पीले और लाल फलों को आहार में शामिल करने,धूप में पराबैंगनी किरणों से बचाव के लिए सनग्लास पहनने और आतिशबाजी व खेल के दौरान आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी। आंखों को छूने से पहले हाथ अच्छी तरह धोने, नियमित नेत्र जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के बिना किसी आई ड्रॉप या दवा का उपयोग नहीं करने की बात कही गई।


Share

Check Also

लखनपुर@ बैग में 5.680 किलो गांजा लेकर बाइक से पहुंचा युवक,लखनपुर पुलिस ने पकड़ा68 हजार का गांजा और बाइक समेत 1.65 लाख रुपए का मशरूका जब्त

Share -संवाददाता-लखनपुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। ग्राम गोरता-गणेशपुर क्षेत्र में अवैध गांजा लेकर बाइक से पहुंचा …

Leave a Reply