राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी खड़गे बोले-सरकार वोट देने का अधिकार छीन रही
नई दिल्ली,08 अक्टूबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। राहुल-प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यववस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। यहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले खड़गे ने कहा था कि वे गांधीजी से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि दे। वह लोगों का वोट देने का अधिकार न छीने। दिल्ली में पिछले दो दिनों से धरने का एक ही पैटर्न दिखा। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाते हैं, सांसद खाना खाते हैं, फिर बसों में बैठकर निकल जाते हैं। फर्क इतना है कि बुधवार को मंजिल जंतर-मंतर थी और गुरुवार को राजघाट। इससे पहले विपक्ष ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था। दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मध्य दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आईटीओ चौराहे से कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बुधवार को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
भाजपा बोली- बापू जीवित होते तो राहुल को सलाह देते
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘इस समय आप राहुल गांधी और विपक्ष को राजघाट पर देख रहे हैं। अगर बापू जीवित होते तो कम से कम कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को कुछ समझदारी भरी सलाह तो देते। ‘
कांग्रेस बोली- यह संविधान की रक्षा की लड़ाई है
कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, ‘देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई जारी है। लोगों को उनके मतदान के अधिकार से अवैध रूप से वंचित किए जाने से बचाने की लड़ाई जारी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur