Breaking News

सूरजपुर@पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,चौकी चेन्द्रा पुलिस की कार्रवाई

Share


बकरी की खाल को लेकर विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा किया जब्त


-संवाददाता-
सूरजपुर,07 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। चौकी चेन्द्रा क्षेत्र के ग्राम पलमा में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार,प्रारंभिक जांच में बकरी की खाल को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई,जिसमें महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार,ग्राम पलमा निवासी रजनी पैंकरा ने 6 अक्टूबर 2026 को चौकी चेन्द्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि घटना वाले दिन सुबह वह घर पर थी,उसका भतीजा रिंकू पैकरा उर्फ बउधा घर की बाड़ी में मटन बिक्री करने के बाद अपनी पत्नी रामकुमारी के साथ बस्ती की ओर गया था। दोपहर में दोनों वापस घर लौटे।
बकरी की खाल को लेकर हुआ विवाद- रिपोर्ट के अनुसार,घर लौटने के बाद रिंकू अपनी पत्नी से बकरी की खाल के संबंध में पूछताछ करने लगा, खाल के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर उसने कथित रूप से मारपीट करने के लिए डंडा उठा लिया। इस दौरान रजनी पैंकरा ने उससे डंडा छीन लिया और खेत की ओर चली गई,शाम को वापस लौटने पर घर के आसपास कई लोग मौजूद थे,रजनी के अनुसार,जब वह घर के अंदर गई तो रामकुमारी मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे,इसके बाद रजनी ने रिंकू पैकरा पर मारपीट कर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज- पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 219/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला पंजीबद्ध किया और जांच शुरू की,मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने तथा मामले में वैज्ञानिक साक्ष्यों का सूक्ष्मता से संकलन करने के निर्देश दिए,निर्देश के बाद चौकी चेन्द्रा पुलिस ने मामले की विवेचना आगे बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी और रिंकू पैकरा उर्फ बउधा,पिता स्व. संतलाल पैकरा, उम्र 32 वर्ष,निवासी ग्राम पलमा, चौकी चेन्द्रा को पकड़ लिया।
पूछताछ के बाद डंडा जब्त- पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,मामले की आगे की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका-यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी ओड़गी राजेन्द्र मण्डावी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चेन्द्रा केश्वर राम मरावी,प्रधान आरक्षक लालमन राजवाड़े,शत्रुहन पोर्ते,राजकुमार,आरक्षक जगत पैकरा,कमलेश्वर सिंह, दीपक खलखो,गिरजा शंकर,घनश्याम सिंह एवं शैलेश राजवाड़े की सक्रिय भूमिका से की गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@वॉलीबॉल चैंपियंस लीग में छत्तीसगढ़ के मोहम्मद गौस बेग को मिला आमंत्रण

Share वॉलीबॉल चैंपियंस लीग सीजन-1 में रेफरी की भूमिका निभाएंगे सरगुजा के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी,प्रदेश के …

Leave a Reply