-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी कलेक्टोरेट परिसर में चंदन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के प्रति सहभागिता का संदेश दिया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, कलेक्टर अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur