Breaking News

नई दिल्ली@राहुल-प्रियंका का ज्ञानेश के खिलाफ लगातार दूसरे दिन धरना,तीसरी बार हिरासत में…

Share


मुख्य चुनाव आयोग की नियुक्ति अवैध,इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे : राहुल
नई दिल्ली,07 अक्टूबर 2026। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया तो प्रियंका संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेट गईं। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता की सुरक्षाबलों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इससे पहले राहुल-प्रियंका विपक्षी सांसदों के साथ सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच के बाद जंतर-मंतर के लिए निकले थे। लंच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया था। इस लंच में सपा के नेता नहीं पहुंचे। एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। इस दौरान राहुल और प्रियंका को दो बार हिरासत में लिया गया। पुलिस हिरासत के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लाया गया है। स्टेडियम में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद बाराखंभा पुलिस स्टेशन ले गई थी। उन्हें करीब एक घंटे बाद छोड़ा गया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, आज पूरा विपक्ष वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट है। न राहुल गांधी और न ही देश की जनता पुलिस या ज्ञानेश कुमार से डरने वाली है। हम वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए निकले हैं, क्योंकि अगर यह अधिकार सुरक्षित रहेगा, तभी हमारा देश और लोकतंत्र भी सुरक्षित रहेगा।
आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ घोषित करते हुए आज देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित तौर पर बलपूर्वक व्यवहार और लाठीचार्ज का आरोप लगाया। कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ घोषित किया है। पार्टी ने कहा है कि इस दिन राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस का यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में प्रदेश कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को कल यानी आठ अक्तूबर को प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी संदेश में 8 अक्टूबर को राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है। पार्टी ने इसे बेहद जरूरी बताते हुए सभी संबंधित इकाइयों से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कॉकरोच जनता पार्टी और अखिल भारतीय छात्र संघ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे

Share नई दिल्ली,07 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी और अखिल भारतीय छात्र संघ ने मुख्य …

Leave a Reply