Breaking News

नई दिल्ली@रक्षा मंत्री ने विशाखापट्टनम में लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप ‘सूर्या’

Share

नई दिल्ली,06 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विशाखापट्टनम के हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में पहला फ्लीट सपोर्ट शिप ‘सूर्या’ लॉन्च किया। इसके अलावा दूसरे फ्लीट सपोर्ट शिप एफएसएस-5 की कील रखी और अपग्रेडेड स्लिपवे-4 एवं 300 टन के गोलियथ क्रेन का उद्घाटन किया। ये भारत की स्वदेशी शिपबिल्डिंग क्षमता मजबूत करने और भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल पहुंच एवं सहनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। रक्षा मंत्री ने विशाखापट्टनम को बड़े मैरीटाइम इंडस्टि्रयल हब के रूप में विकसित करने का आह्वान किया और भारतीय शिपयार्ड से आत्मनिर्भरता से आगे बढ़कर वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर बढ़ने का आग्रह किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि इन तीनों माइलस्टोन का महत्व अलग-अलग उपलब्धियों से कहीं ज़्यादा है।
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड न केवल अपनी जहाज बनाने की क्षमता को मजबूत कर रहा है, बल्कि भारत की समुद्री ताकत की नींव भी मजबूत कर रहा है। उन्होंने 1948 में विशाखापट्टनम में आजाद भारत में बने पहले जहाज ‘जला उषा’ की लांचिंग को याद करते हुए भारत की पुरानी समुद्री विरासत पर जोर देते हुए कहा कि देश का समुद्र से रिश्ता बहुत पुराने समय से है। उन्होंने आठ दशकों से ज्यादा समय से देश की समुद्री और रक्षा जरूरतों में इसके योगदान की तारीफ की।


Share

Check Also

रायपुर@एसआईआर और ‘वोट चोरी’ को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

Share ,25 अक्टूबर से गांवों में लगेंगी चौपाल…दीपक बैज बोले…सरकार को करेंगे बेनकाब रायपुर,06 अक्टूबर …

Leave a Reply