बिलासपुर,04 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित 32वीं जूनियर थांग-ता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए। थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों के 450 से अधिक खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के दल का नेतृत्व छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ के सचिव घनश्याम सिंह ने किया। प्रदेश से कुल 11 खिलाडि़यों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से आलिया अख्तर, चंचल साहू और आनव कुमार सिंह ने पदक जीते। महिला वर्ग की अनिशुबा स्पर्धा में आलिया अख्तर ने रजत पदक हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में चंचल साहू ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा फूनाबा आमा स्पर्धा में आनव कुमार सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम के कोच अभिनव पाण्डेय रहे, जबकि सूरज साहू टीम ऑफिशियल के रूप में शामिल हुए। तीन पदकों के साथ छत्तीसगढ़ के खिलाडि़यों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दर्ज कराया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur