Breaking News

पिथौरागढ़@पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट-2026’ संपन्न

Share

पिथौरागढ़,04 अक्टूबर 2026। भारतीय सेना और मंगोलियाई सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट-2026’ का 18 वां संस्करण पिथौरागढ़ में संपन्न हुआ। 20 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चले इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल और समझ को बेहतर बनाने के साथ दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण और रक्षा संबंधों को और मजबूत करना था। अभ्यास के दौरान भारत और मंगोलिया की सैन्य टुकडि़यों ने एक साथ प्रशिक्षण लिया और विभिन्न परिचालन परिस्थितियों में संयुक्त रूप से कार्य करने की क्षमता को परखा। दोनों पक्षों ने अपने ऑपरेशनल अनुभव, प्रशिक्षण पद्धतियों और बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा किया। इससे संयुक्त वातावरण में काम करने के लिए दोनों सेनाओं के बीच समन्वय और आपसी समझ को बढ़ाने में मदद मिली। संयुक्त सैन्य अभ्यास को तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में 20 से 23 सितंबर तक ‘इंटीग्रेशन’ के तहत दोनों देशों के सैनिकों ने एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं, प्रशिक्षण पद्धतियों और कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान दोनों टुकडि़यों के बीच समन्वय विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। दूसरे चरण में 24 से 30 सितंबर तक संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियां और कॉम्बैट ड्रिल आयोजित की गईं। सैनिकों ने विभिन्न सामरिक परिस्थितियों में संयुक्त रूप से अभ्यास किया और अभियान के दौरान आवश्यक तालमेल को मजबूत किया। अंतिम चरण में एक और दो अक्टूबर को‘वैलिडेशन एक्सरसाइज’आयोजित की गई। इसमें दोनों देशों के सैनिकों ने पहले चरणों में प्राप्त प्रशिक्षण और कौशल को एकीकृत संयुक्त अभ्यास के माध्यम से परखा। इस चरण का उद्देश्य संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान विकसित परिचालन क्षमताओं का मूल्यांकन करना था। अभ्यास के दौरान दोनों सैन्य टुकडि़यों ने विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@जनसांख्यिकी और नए आर्थिक क्षेत्रों के चलते भारत के पास विकास की लंबी संभावना : एस जयशंकर

Share नई दिल्ली,04 अक्टूबर 2026। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि …

Leave a Reply