Breaking News

नई दिल्ली@भूपेन्द्र यादव ने राजस्थान में जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में छोड़े दो नर गोडावण

Share


नई दिल्ली,04 अक्टूबर 2026। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार को राजस्थान के जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क के सम क्षेत्र में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड यानी गोडावण के दो नर पक्षियों को जंगल में छोड़ा। इस अवसर पर राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा सहित केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गोणावण राजस्थान का राजकीय पक्षी है। यही नहीं,यह भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वाला अत्यंत दुर्लभ और दुनिया के सबसे भारी उड़ने वाले पक्षियों में से एक विशाल स्थलीय पक्षी है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार,यादव ने कहा कि यह उपलब्धि वैज्ञानिकों,शोधकर्ताओं और जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों के करीब एक दशक के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड और अन्य प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इससे भारत के ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण कार्यक्रम में संरक्षण-प्रजनन के जरिए व्यवहार्य आबादी तैयार करने से आगे बढ़कर पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में फिर से बसाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@सीएम साय का सिंगापुर दौरा : गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठककहा…बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार

Share रायपुर,04 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत …

Leave a Reply