जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बुजुर्गों का सम्मान,फल और कंबल किए वितरित
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,03 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ जिला कोरिया द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बैकुंठपुर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया, इस दौरान बुजुर्गों को फल वितरित किए गए तथा ठंड को देखते हुए कंबल भी प्रदान किए गए,कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया,सेवा कार्य के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की गई।
बुजुर्गों की सेवा सामाजिक जिम्मेदारीः- भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के बुजुर्गों की सेवा और उनका सम्मान सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा किया गया यह सेवा कार्य सराहनीय है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि सेवा भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है। समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर उनकी सेवा करना ही सेवा संकल्प की भावना है। एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रभारी सुरेंद्र साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना के साथ पहुंचना है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ की ओर से आगे भी जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रयास- जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि वृद्धाश्रम में आयोजित यह कार्यक्रम बुजुर्गों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है, उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एनजीओ प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में भी विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद- कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संगठन प्रभारी रविशंकर शर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,सह प्रभारी रूपचंद गुप्ता,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक सुमन कांत तिवारी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जय चक्रधारी, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक राजकुमार यादव, नितिन जायसवाल सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान फल और कंबल वितरण के साथ बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया, आयोजन का उद्देश्य सेवा और सहयोग की भावना के साथ वृद्धजनों के बीच समय बिताना तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur