Breaking News

नई दिल्ली@बहराइच के पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान,मथुरा के रामवीर चौधरी समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल

Share

नई दिल्ली,03 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत बहराइच नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खान और मथुरा के वरिष्ठ नेता रामवीर चौधरी (फालेन) समेत कई नेताओं और उनके समर्थकों ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। बहराइच से हाजी रेहान खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय निकाय प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता आज कांग्रेस में शामिल हुए। इनमें इरशाद अहमद,सज्जन अहमद, विशाल कुमार,सुनील कुमार, पूर्व सभासद अनीस खान आदि शामिल हैं। मथुरा के छाता विधानसभा क्षेत्र से रामवीर चौधरी (फालेन) के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक कांग्रेस में शामिल हुए। इनमें धनराज अत्री, योगेंद्र सिंह,तेजराम,धर्मवीर प्रधान, महेंद्र सिंह प्रधान आदि शामिल हैं।


Share

Check Also

हैदराबाद@हैदराबादक्साथियों की मदद से ताले तोड़े,बैंक लूटने वाले थे,7 गिरफ्तार

Share हैदराबाद,03 अक्टूबर 2026। हैदराबाद में आर्मी फेसिलिटी से हथियार चोरी के मामले में शनिवार …

Leave a Reply