रायपुर,02 अक्टूबर 2026। क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में निवेश कर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा देकर रायपुर के एक डॉक्टर से 25 लाख 66 हजार 900 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने समता कॉलोनी के डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा की शिकायत पर रेशमी गुप्ता और सुरेश चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक अगस्त 2026 में राकेश की फेसबुक के जरिए रेशमी गुप्ता नाम की युवती से पहचान हुई थी। उसने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का प्लान बताते हुए अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद रेशमी ने अपने सीनियर सुरेश चौहान से संपर्क कराया। आरोप है कि सुरेश ने राकेश को सिनचेन नाम के ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर कराया। यहां शुरुआती निवेश पर मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद बाइनेंस ट्रेडिंग ऐप पर भी खाता बनवाया गया और निवेश की रकम पर प्रॉफिट दिखाया गया। मुनाफा बढ़ता देखकर डॉक्टर ने अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई के जरिए कुल 25.66 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार 22 सितंबर को जब उन्होंने ट्रेडिंग से रकम निकालने की कोशिश की तो निकासी रोक दी गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur