Breaking News

रायपुर@अजय चंद्राकर बोले…यूथ कांग्रेस चुनाव की सीबीआई जांच हो

Share


फर्जी वोटिंग और सदस्यता शुल्क पर उठाए सवाल,कांग्रेस बोली…कुंठित मानसिकता से बयानबाजी कर रहे

रायपुर,02 अक्टूबर 2026। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने यूथ कांग्रेस चुनाव में कथित फर्जी वोटिंग और सदस्यता शुल्क को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए चंद्राकर के बयान को उनकी राजनीतिक कुंठा बताया है।
अजय चंद्राकर बोले…पैसा कहां से आ रहा है,उसकी जांच हो
अजय चंद्राकर ने कहा कि उन्होंने यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग की शिकायतों के बारे में पढ़ा है। उन्होंने सदस्यता शुल्क को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेता पैसा दे रहे हैं, वह पैसा कहां से आ रहा है,इसकी भी जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस चुनाव में गुटबाजी भी सामने आ रही है। चंद्राकर ने कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके बेटे का फॉर्म रद्द हो गया। चंद्राकर ने कांग्रेस के संगठनात्मक सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी का सिस्टम लोकतंत्र को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने इसे रोकने और चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही सवाल किया कि क्या इस मामले पर राहुल गांधी कुछ बोलेंगे?
बोले…अपनी राजनीतिक उपयोगिता साबित करना चाहते हैं
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि अजय चंद्राकर ऐसे बयान देकर शायद अपने ही संगठन में अपनी राजनीतिक उपयोगिता साबित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्राकर को मंत्री पद मिलने वाला नहीं है, इसलिए वे इस तरह के बयान देकर अपनी कुंठा निकाल रहे हैं।
यूथ कांग्रेस चुनाव में लगे फर्जी वोटिंग और हैकिंग के आरोप
यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर फर्जी वोटिंग और हैकिंग के आरोप सामने आए थे। चुनाव प्रक्रिया में ओटीपी के जरिए कथित फर्जी वोटिंग और सदस्यता को लेकर नेताओं ने सवाल उठाए थे। इसी विवाद के बीच अब अजय चंद्राकर ने सीबीआई जांच की मांग की है।
विकास उपाध्याय बोले…इतनी चिंता है तो राम मंदिर मामले में भी सीबीआई जांच मांगें
अजय चंद्राकर के बयान पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चंद्राकर कुंठित मानसिकता से बयानबाजी कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि इस मामले में एसआईटी जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।


Share

Check Also

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

Share कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से …

Leave a Reply