Breaking News

रायपुर@कोल लेवी घोटाला…देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस

Share


5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश,28 सितंबर को हुई थी पूछताछ
रायपुर,02 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने नया नोटिस जारी किया है। इसमें उन्हें 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10ः30 बजे रायपुर स्थित विशेष न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ईओडब्ल्यू की जांच पूरी होने के बाद अब मामले में अभियोग पत्र पेश करने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की बात सामने आई है। ईओडब्ल्यू के नोटिस में अपराध क्रमांक 03/2024 का उल्लेख किया गया है। इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं 7, 7ए और 12 के साथ आईपीसी की धाराएं 420,120-बी,384,467,468 और 471 का हवाला दिया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार विवेचना पूरी होने के बाद अभियोग पत्र विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।
28 सितंबर को दो घंटे से ज्यादा हुई पूछताछ : इससे पहले 28 सितंबर को ईओडब्ल्यू ने देवेंद्र यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। रिपोर्टों के मुताबिक यादव रायपुर स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे थे। यहां उनसे दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई थी। अब 5 अक्टूबर को विशेष न्यायालय में उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।
540 करोड़ की कथित
अवैध वसूली से जुड़ा मामला

कोल लेवी मामले में जांच एजेंसियों ने करीब 540 करोड़ रुपए की कथित अवैध वसूली का आरोप लगाया है। जांच के मुताबिक जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयला परिवहन में प्रति टन 25 रुपए की कथित अवैध वसूली की व्यवस्था का आरोप है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई भी पहले सामने आ चुकी है। देवेंद्र यादव का नाम जांच से जुड़े दस्तावेजों में सामने आने की बात रिपोर्टों में कही गई है। देवेंद्र यादव इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।


Share

Check Also

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

Share कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से …

Leave a Reply