Breaking News

अम्बिकापुर@गांधी जयंती पर हॉली क्रॉस कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Share


स्वच्छता शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक और सफाई अभियान,दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत हॉली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अंबिकापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (हृस्स्) इकाई की स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वच्छता शपथ,जागरूकता रैली,नुक्कड़ नाटक और महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. (सिस्टर) शांता जोसेफ द्वारा स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाने से हुई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं से अपने आसपास के परिसर,समाज और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्वच्छता,कचरा पृथक्करण,स्वच्छ पर्यावरण और जनभागीदारी से जुड़े संदेशों के साथ विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने का संदेश दिया। नाटक के जरिए बताया गया कि स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। रैली के बाद स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति व्यावहारिक जागरूकता बढ़ाने,पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने और समाज में सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी की भावना मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुश्री कविता एक्का ने किया।


Share

Check Also

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

Share कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से …

Leave a Reply