Breaking News

अम्बिकापुर@जमीन में लेट कर बेटे को दूध पिला रही महिला सांप ने डसा,मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। रघुनाçापुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सिलसिला में बुधवार की शाम महिला अपने मासूम बेटा को जमीन में लेटकर स्तनपान करा रही थी। तभी करैत सांप ने महिला को डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए शांतिपारा अस्पताल ले गए। यहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधियारो कोरवा पति खोरा राम कोरवा उम्र 32 वर्ष ग्राम सिलसिला थाना लुण्ड्रा की रहने वाली थी। वह बुधवार की शाम करीब 6 बजे अपने 3 वर्षीय बेटा को घर के बरामदे में जमीन में लेट कर स्तनपान करा रही थी। तभी करैत सांप ने उसके हाथ में डस लिया। महिला को पता चला तो बेटो को अपने पास से दूर किया आर डंडे से सांप को मार दी। इसके बाद वह घटना की जानकारी परिजन को दी। आधे घंटे बाद महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। पति उसे इलाज के लिए शांतिपारा बतौली अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। रेफर करने पर परिजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर/शिवप्रसादनगर@ शिवप्रसादनगर में भ्रष्टाचार का ‘कॉन्फिडेंस’ हाई! ‘खबर छापो, शिकायत करो…कुछ नहीं होगा’ का भरोसा आखिर किसके दम पर?

Share खबर छापो, शिकायत करो…हम देख लेंगे! शिवप्रसादनगर में कथित ‘कॉन्फिडेंस’ ने सहकारिता पर ही …

Leave a Reply