-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। नवीन न्याय संहिता एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। डीआईजी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित बैठक में पुलिस, जेल, फॉरेंसिक, अभियोजन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी की अगुवाई में हुई।
इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी, सीसीटीएनएस/एससीआरबी) की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय ऑनलाइन वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में मिले निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी। अधिकारियों को नए कानूनों के तहत प्रकरणों में आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में जिला नोडल अधिकारी रितेश चौधरी ने सभी विभागों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने और कार्यों का समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur